जामा मस्जिद के अगले इमाम होंगे शाबान बुखारी


India Daily Live
25 Feb 2024

एतिहासिक मस्जिद

    राजधानी दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद देश की सबसे बड़ी और प्रमुख ऐतिहासिक मस्जिदों में से एक है.

पिता की लेंगे जगह

    सैयद शाबान बुखारी अपने पिता की जगह पर मस्जिद के शाही इमाम का कार्यभार संभालेंगे.

होगी ताजपोशी

    इस मस्जिद के शाही इमाम के रूप में सैयद शाबान बुखारी की ताजपोशी की जाएगी.

सैयद अहमद बुखारी के बेटे

    वह जामा मस्जिद के हालिया इमाम सैयद अहमद बुखारी के बेटे हैं.

दस्तारबंदी

    रिपोर्ट के अनुसार, शब-ए-बारात के मौके पर शाबान बुखारी की दस्तारबंदी की जाएगी.

शाही मस्जिद के 14वें इमाम

    नए शाही इमाम का पूरा नाम सैयद उसामा शाबान बुखारी है. वह इस शाही मस्जिद के 14वें इमाम होंगे.

बुखारी खानदान की विरासत

    नए सैयद शाबान बुखारी दिल्ली में पले बढ़े हैं और बुखारी खानदान की विरासत के वारिश हैं.

नायब इमाम बने

    शाबान ने एमिटी यूनिवर्सिटी से सोशल वर्क में मास्टर्स डिग्री हासिल की है. उन्हें 2014 में नायब इमाम बनाया गया था.

दिल्ली में हुई इस्लामिक तामील

    जामा मस्जिद के नए शाही इमाम के चार भाई-बहन हैं. उनकी इस्लामिक तालीम मदरसा जामिया अरबिया शम्सुल उलूम, दिल्ली से हुई है.

More Stories