अमेरिकी उपराष्ट्रपति का अक्षरधाम मंदिर में दिखा इंडियन अवतार


Princy Sharma
21 Apr 2025

अक्षरधाम पहुंचे अमेरिका के उपराष्ट्रपति

    आज, सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे. आज से उन्होंने भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की.

एयरबेस पर किया स्वागत

    JD Vance अपने परिवार संग पहुंचे थे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पालम एयरबेस पर उनका स्वागत किया और उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था

    जेडी वेंस अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे. अक्षरधाम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका स्वागत किया गया था.

पुलिस अधिकारियों ने की पुष्टि

    पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि साइट पर एडवांस्ड सुरक्षा जांच की गई थी और उपराष्ट्रपति की यात्रा को स्मूथ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए कर्मियों को तैनात किया गया था.

ट्रेडिशनल ड्रेस

    इस दौरान JD Vance भारतीय ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुए थे. इस आउटफिट में वह बहुत शानदार लग रहे थे.

मंदिर की प्रवक्ता ने क्या कहा

    मंदिर की प्रवक्ता राधिका शुक्ला ने कहा, 'उपराष्ट्रपति और प्रथम महिला अक्षरधाम मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं. उनकी जड़ें भारतीय हैं. वे सीधे हवाई अड्डे से यहां आ रहे हैं. वे सबसे पहले भगवान स्वामीनारायण की प्रतिकृति के दर्शन करेंगे और फिर मंदिर की वास्तुकला को देखेंगे.'

पीएम मोदी से मिलेंगे जेडी वेंस

    जेडी वेंस आज शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं. यह वेंस की उपराष्ट्रपति के रूप में पहली भारत यात्रा है और आने वाले दिनों में वे आगरा और जयपुर में रुकेंगे.

More Stories