ब्लूस्मार्ट पर SEBI की गाज, ड्राइवर और यात्रियों की बढ़ी परेशानियां
ब्लूस्मार्ट कैब सेवा अचानक बंद
ब्लूस्मार्ट ऐप ने बुधवार शाम से दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु में कैब बुकिंग लेना बंद कर दिया. गुरुवार को भी सेवा पूरी तरह ठप रही, जिससे हजारों यात्री और ड्राइवर प्रभावित हुए.
SEBI ने सह-संस्थापक पर की सख्त कार्रवाई
सेबी ने जेनसोल इंजीनियरिंग और इसके प्रमोटर अनमोल व पुनीत जग्गी को शेयर बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है. आरोप है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मिला फंड आलीशान फ्लैट्स में लगाया गया.
ग्राहकों को ऐप के जरिए मिला ईमेल
ब्लूस्मार्ट ने बगैर कारण बताए एक ईमेल में लिखा, ''बुकिंग अस्थायी रूप से बंद की जा रही है.'' साथ ही 90 दिनों में रिफंड का भरोसा भी दिया गया.
सोशल मीडिया पर फूटा ग्राहकों का गुस्सा
कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की. एक ने लिखा, ''ब्लूस्मार्ट में ₹20,000 बचे हैं, अब क्या होगा?'' वहीं कुछ ने ड्राइवरों की बेरोजगारी पर चिंता जताई.
ड्राइवरों की आजीविका पर खतरा
ब्लूस्मार्ट के 10,000 से अधिक ड्राइवर अब अचानक बेरोजगार हो गए हैं. कंपनी की तरफ से उन्हें कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई है.
दिल्ली एयरपोर्ट ने भी जारी किया नोटिस
दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों को सलाह दी कि ब्लूस्मार्ट की सेवाएं अस्थायी रूप से बंद हैं, कृपया वैकल्पिक परिवहन का प्रयोग करें.
260 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला
जेनसोल ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जो 829 करोड़ रुपये का फंड लिया, उसमें से लगभग 262 करोड़ रुपये का कोई हिसाब नहीं मिला है, जिसे SEBI ने गंभीर गड़बड़ी माना है.