55 मिनट में दिल्ली से मेरठ, नमो भारत की A टू Z डिटेल्स
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का उद्घाटन
पीएम मोदी ने आज दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का उद्घाटन किया. जिसके बाद 'नमो भारत रैपिड रेल' की सर्विस आज से ही शुरू हो जाएगी.
भारत की सबसे तेज रीजनल ट्रेन
ट्रैक पर पहली ट्रेन आज शाम 6 बजे चलेगी. इसके के साथ भारत की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रेन पहली बार लोगों के लिए शुरु हो जाएगा.
हाई टेक्नोलॉजी
इस ट्रेन को काफी हाई टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है. साथ ही सरकार ने इस रेल के संचालन के लिए महिलाओं पर भरोसा जताया है.
महिला सशक्तिकरण
वहीं ट्रेन में 80 प्रतिशत ड्राइवर स्टाफ महिलाएं होंगी. जो की यात्रियों को एक घंटे से भी कम समय में अपने गंतव्य पर पहुंचाएंगी.
मल्टी-इंटीग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम
ट्रेन के संचालन के लिए दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन पर मल्टी-इंटीग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम बनाया गया है. जिसमें टिकट के लिए वेंडिंग मशीनें और QR कोड आधारित टिकट की सुविधा दी गई है.
बुलेट ट्रेनों से तुलना
वहीं आगे इसका और भी ज्यादा विस्तार किया जा सके, इसके लिए 6 प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं. इस रैपिड रेल की तुलना बुलेट ट्रेनों से की जा रही है.
प्रीमियम कोच की सुविधा
रैपिड रेल 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है, वहीं इसका ड्राइवर कंसोल को डिजिटल तरीके से तैयार किया गया है. वहीं प्रीमियम कोच भी बनाए गए हैं.
लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट
सभी रेल डिब्बों में लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट दिया गया है. वहीं धूप से बचने के लिए पर्दे भी लगाए गए हैं. महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी भी लगे हैं.
ट्रेन में कई सुविधाएं
पहली रैपिड मेट्रो में यात्रियों के बैठने के साथ-साथ सामान रखने के लिए भी पूरा जगह दिया गया है. मैगजीन होल्डर और फुट-रेस्ट भी दिए गए हैं.