सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा कैशलेस इलाज
Princy Sharma
06 May 2025
सड़क दुर्घटना
सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए पूरे देश में फ्री इलाज योजना शुरू की है, जिससे हादसे के शिकार लोगों को राहत मिलेगी. आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.
क्या है ये योजना?
सरकार ने सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज देने की योजना शुरू की ह.।
इलाज कितने दिन तक मिलेगा?
हादसे के 7 दिन के अंदर तक इलाज का खर्च इस योजना के तहत मिलेगा.
कौन ले सकता है फायदा?
कोई भी व्यक्ति जो मोटर वाहन से जुड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो, चाहे वह किसी भी जाति, वर्ग या राज्य का हो, इस योजना का लाभ ले सकता है.
कहां मिलेगा इलाज?
ये सुविधा केवल सरकार द्वारा तय किए गए (डिजिग्नेटेड) अस्पतालों में उपलब्ध होगी. अगर पास में डिजिग्नेटेड अस्पताल नहीं है, तो गैर-निर्धारित अस्पताल में सिर्फ प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी.
कौन देखेगा योजना का काम?
इस योजना को नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) लागू करेगी. राज्य स्तर पर स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल निगरानी करेगा.
किस-किस के साथ होगा तालमेल?
इस योजना में पुलिस, अस्पताल, राज्य स्वास्थ्य एजेंसियां और केंद्र सरकार मिलकर काम करेंगी. पूरे इलाज, पेमेंट और मरीज की जानकारी के लिए एक खास ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे.
पहले भी हो चुका है ट्रायल
इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट 14 मार्च 2024 को शुरू किया गया था और अब इसे पूरे देश में लागू किया गया है.