अमृत भारत स्टेशन योजना ने कैसे बदली रेलवे स्टेशनों की तकदीर?


Princy Sharma
22 May 2025

अमृत भारत स्टेशन योजना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भारत के 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया. इस योजना का उद्देश्य भारतीय रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और सुविधाजनक बनाना है

अलग-अलग थीम पर बने स्टेशन

    अमृत स्टेशनों को विभिन्न थीमों पर डिजाइन किया गया है, जिसमें भारतीय कला, संस्कृति और वाइल्डलाइफ की झलक देखने को मिलेगी. इससे स्टेशनों का रूप और आकर्षक बन गया है.

साफ-सुथरे स्टेशन

    इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्टेशन को साफ-सुथरा और यात्रियों के लिए आरामदायक बनाना है. वेटिंग रूम, प्लेटफॉर्म, और वॉशरूम को पूरी तरह से नयापन दिया गया है.

नए सुविधाएं और एंट्री गेट

    अमृत स्टेशनों में आकर्षक एंट्री और एग्जिट गेट बनाए गए हैं. इसके अलावा, स्टेशन पर लिफ्ट की सुविधा और फ्री Wi-Fi जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं.

स्थानीय उत्पादों की बिक्री

    'एक स्टेशन, एक उत्पाद' योजना के तहत, स्टेशनों पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जाएगी. यह लोकल उद्योग को बढ़ावा देगा और यात्रियों को भी कुछ नया अनुभव मिलेगा.

स्वच्छता और हरियाली

    स्टेशनों के बाहर हरियाली का ध्यान रखा जाएगा. इसके साथ ही, स्टेशनों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर वातावरण मिल सके.

नया इंफ्रास्ट्रक्चर

    सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है और पार्किंग सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है. पैदल यात्रियों के लिए अलग मार्ग बनाए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को आसानी से स्टेशन तक पहुंचने में मदद मिले.

भारत की संस्कृति

    अमृत स्टेशनों का डिजाइन राज्य की संस्कृति और विरासत से प्रेरित है. उदाहरण के तौर पर, अहमदाबाद स्टेशन को मोढेरा सूर्य मंदिर की थीम पर तैयार किया गया है, जबकि ओडिशा के बालेश्वर स्टेशन को भगवान जगन्नाथ मंदिर की थीम पर डिजाइन किया गया है.

यात्रियों के लिए नई सुविधाएं

    अमृत स्टेशनों में रूफ प्लाजा, फूड कोर्ट, कियोस्क, बच्चों के खेलने का स्थान और लैंडस्केपिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो यात्रियों के लिए आरामदायक और सुखद अनुभव सुनिश्चित करेंगी.

More Stories