हाय गर्मी! IMD ने शेयर किए हीटवेव से बचने के उपाय


Anvi Shukla
11 Apr 2025

हीटवेव का कहर

    उत्तर भारत में भीषण लू का दौर शुरू, पारा चढ़ा, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी. सावधानी न बरती तो सेहत को नुकसान.

क्या होती है हीटवेव?

    जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5°C या उससे ज्यादा बढ़ जाए और लगातार कई दिन तक बना रहे, तब मानी जाती है हीटवेव.

शरीर पर हीटवेव का असर

    हीटवेव से डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, पसीना आना और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

हीटवेव से हो सकती हैं ये बीमारियां

    हीट क्रैम्प्स, हीट एग्जॉशन, एडिमा (सूजन), सीनकोप (बेहोशी) और तेज बुखार जैसी तकलीफें भी हो सकती हैं.

कैसे करें हीटवेव से बचाव?

    दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलें, हल्के रंग के कपड़े पहनें, सिर को ढकें और खूब पानी पिएं.

घर में रहें, सेहत का ध्यान रखें

    घर के अंदर ठंडी जगह पर रहें, पंखा या कूलर चलाएं, शरीर को ठंडा रखें और अधिक से अधिक तरल पदार्थ लें.

इन लोगों को रखें ज्यादा सतर्क

    बुजुर्ग, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं और पहले से बीमार लोग हीटवेव में सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. इन्हें विशेष देखभाल की जरूरत है.

दिल्ली के लिए येलो अलर्ट

    आईएमडी ने दिल्ली के लिए सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है, कुछ इलाकों में हीटवेव के हालात बनने की चेतावनी दी गई है.

सेहत है तो सब है

    हीटवेव से बचना मुमकिन है, बस थोड़ी सतर्कता और सही जीवनशैली अपनाएं. खुद को और अपनों को सुरक्षित रखें.

More Stories