भारी बारिश से रुकी मुंबई की रफ्तार! तस्वीरों में देखें मंजर


Princy Sharma
18 Aug 2025

रिकॉर्ड तोड़ बारिश

    तेज बारिश ने मुंबई के लोगों की हालत खराब कर दी है. भारी बारिश ने शहर की रफ्तार रोक दी. शहर में 54 mm, पूर्वी उपनगर में 72 mm और पश्चिमी उपनगर में 65 mm बारिश दर्ज हुई.

रेड अलर्ट जारी

    IMD ने मुंबई के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया. इसके साथ उन्होंने बहुत ज्यादा बारिश होने की चेतावनी दी है.

स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

    BMC ने सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद रखने का आदेश दिया. साथ में लोगों को घर से बाहर न निकले के लिए अपील की है.

सड़कों पर जलभराव

    मूसलाधार बारिश के कारण यातायात बाधित हो गया है और कई इलाकों में जलभराव हो गया है. प्रभावित मुख्य सड़कों में ईस्टर्न फ्रीवे और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे शामिल हैं.

गाड़ियों की लाइन लगी

    भारी बारिश के कारण अंधेरी, लोखंडवाला, कांजुरमार्ग, सायन गांधी मार्केट और नवी मुंबई में गाड़ियां पानी में फंसीं हैं.

हवाई सफर पर असर

    कई फ्लाइट्स लेट हुईं, एक फ्लाइट डायवर्ट हुई और 9 बार पायलट को लैंडिंग दोबारा करनी पड़ी. मुंबई एयरपोर्ट से उड़ने वाली हर फ्लाइट औसतन करीब 1 घंटे लेट.

लोकल ट्रेन भी लेट

    मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें 15-20 मिनट की देरी से चल रही हैं. BMC ने बस रूट डायवर्ट किए और लोगों को 1916 हेल्पलाइन पर मदद लेने को कहा.

More Stories