ऋषि सुनक से मिले पीएम मोदी, शेयर की तस्वीरें


Gyanendra Sharma
18 Feb 2025

पीएम मोदी से मिले ऋषि सुनक

    ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इस समय भारत के दौरे पर हैं. इस दौरान मंगलवार को उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की.

पीएम ने शेयर की तस्वीर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके परिवार से मिलकर खुशी हुई! हमने कई विषयों पर शानदार बातचीत की.

भारत-ब्रिटेन संबंध

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि सुनक भारत के बहुत अच्छे मित्र हैं और भारत-ब्रिटेन संबंधों को और भी मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हैं.

भारतीय संसद पहुंचे

    इसके पहले वे अपने पूरे परिवार के साथ भारतीय संसद पहुंचे. उनके साथ पत्नी ताई मूर्ति और बेटियों कृष्णा,अनुष्का और राज्यसभा सांसद और उनकी सास सुधा मूर्ति भी मौजूद रहीं.

ताजमहल का दीदार

    इससे पहले सुनक अपने परिवार के साथ रविवार (16 फरवरी) को आगरा पहुंचे थे जहां पर उन्होंने ताजमहल का दौरा किया.

More Stories