HUL CEO 2025: जानें हिंदुस्तान यूनिलीवर की पहली महिला सीईओ प्रिया नायर के बारे में


Km Jaya
11 Jul 2025

कौन हैं प्रिया नायर?

    प्रिया नायर यूनिलीवर में ब्यूटी और वेल-बीइंग बिजनेस की प्रेसिडेंट हैं और HUL की पहली महिला सीईओ होंगी.

शिक्षा पृष्ठभूमि

    प्रिया ने सिडेनहैम कॉलेज से B.Com किया, फिर सिम्बायोसिस पुणे से MBA और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट कोर्स किया.

ऐतिहासिक नियुक्ति

    प्रिया नायर 1 अगस्त 2025 से HUL की सीईओ और एमडी बनेंगी. यह HUL के 92 वर्षों के इतिहास में पहली बार है जब कोई महिला इस पद पर पहुंची है.

रोहित जावा का लेंगी स्थान

    वह मौजूदा सीईओ रोहित जावा का स्थान लेंगी, जो 31 जुलाई 2025 को पद छोड़ देंगे.

ULE की बनी रहेंगी सदस्य

    वह यूनिलीवर लीडरशिप एक्जीक्यूटिव (ULE) की सदस्य बनी रहेंगी और HUL बोर्ड में भी शामिल होंगी.

मौजूदा वैश्विक भूमिका

    नायर वर्तमान में यूनिलीवर के ब्यूटी एंड वेलबीइंग बिजनेस की वैश्विक अध्यक्ष हैं.

30 साल का अनुभव

    उन्होंने 1995 में HUL में शुरुआत की और तीन दशकों में होम केयर, ब्यूटी और पर्सनल केयर क्षेत्रों में नेतृत्व किया.

ग्राहक विकास की जिम्मेदारी

    वह HUL के पश्चिमी क्षेत्र की ग्राहक विकास प्रमुख रहीं और बाद में दक्षिण एशिया में लीडरशिप रोल में रहीं.

प्रमुख ब्रांडों का नेतृत्व

    डव, रिन, कम्फर्ट, ओरल केयर, डिओडोरेंट्स जैसे ब्रांडों की मार्केटिंग और विकास में प्रमुख भूमिका निभाई.

More Stories