CM से PM बने मोदी ने किन प्रधानमंत्रियों का तोड़ा रिकॉर्ड?
PM मोदी का नया रिकॉर्ड
मोदी ने इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा, अब वे दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम हैं.
जवाहरलाल नेहरू का कार्यकाल
15 अगस्त, 1947 से 27 मई, 1964 तक रहा. दोनों मिलाकर 6,130 लगभग 17 वर्ष पूरा कार्यकाल रहा था.
अटल जी का कार्यकाल
अटल बिहारी वाजपेयी का कुल 3 कार्यकाल रहा था, जिनमें पहला 16 मई, 1996 से 1 जून,1996 दूसरा 19 मार्च, 1998 से 12 अक्टूबर, 1999 तक और तीसरा 13 अक्टूबर, 1999 से 22 मई, 2004 तक रहा.
मनमोहन सिंह थे नीति के सजग नेता
मनमोहन सिंह 22 मई, 2004 से 26 मई, 2014 यानी इनका 10 वर्ष 4 दिन का कार्यकाल था. मनमोहन सिंह की वजह से अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली थी.
लगातार चुनावी जीत
PM मोदी तीन लोकसभा चुनाव लगातार जीते जबकि ये उपलब्धि नेहरू के बाद किसी को नहीं मिली थी.
गुजरात से दिल्ली तक
मोदी 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और 2014 में दिल्ली की सत्ता संभाली.
दो बार पूर्ण बहुमत
2014 और 2019 में मोदी ने बहुमत से सरकार बनाई. यह करिश्मा इंदिरा गांधी के बाद किसी ने नहीं दोहराया.
सबसे लंबा गैर-कांग्रेसी शासन
वे सबसे लंबे समय तक गैर-कांग्रेसी पीएम बने. इनका तीसरा कार्यकाल जारी है.
PM मोदी का कार्यकाल
PM नरेंद्र मोदी ने 4,078 दिनों के साथ भारत के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड बना लिया है.