5 साल बाद शुरू होगी मानसरोवर यात्रा, जानें क्या होगा अलग?


Antima Pal
18 Apr 2025

तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी

    जी हां कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी है.

जल्द होगा नोटिस जारी

    विदेश मंत्रालय जल्द ही यात्रा के लिए नोटिस जारी करेगा.

रुकी हुई यात्रा फिर से शुरू होने की संभावना

    साल 2020 से रुकी हुई यात्रा अब फिर से शुरू होने की संभावना है.

सीधी उड़ानें भी जल्द शुरू

    इसके अलावा अब भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें भी जल्द शुरू होंगी.

75 साल होने पर यात्रा की शुरूआत

    भारत और चीन के डिप्लोमेटिक रिश्ते के 75 साल होने पर यात्रा की शुरूआत हो रही है.

1 हफ्ते में ही यात्रा पूरी

    इस बार उत्तराखंड से 1 हफ्ते में ही यात्रा पूरी हो जाएगी.

कोविड-19 महामारी से स्थगित है यात्रा

    बता दें कि कैलाश मानसरोवर यात्रा कोविड-19 महामारी और उसके बाद पूर्वी लद्दाख में तनाव के कारण 2020 से स्थगित है.

2025 में फिर से शुरू होगी यात्रा

    जनवरी 2025 में भारतीय विदेश सचिव और चीनी उप विदेश मंत्री के बीच इस पर आगे चर्चा हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया कि यात्रा 2025 में फिर से शुरू होगी.

More Stories