26/11 हमले की जड़ तक पहुंचेगी जांच, NIA राणा से पूछ सकती है ये 10 बड़े सवाल


Ritu Sharma
11 Apr 2025

राणा की भारत लाने का मकसद

    एनआईए पूछेगी कि नवंबर 2008 में राणा भारत क्यों आया था और किन जगहों पर गया था.

डेविड हेडली से रिश्ता और भूमिका

    राणा से पूछा जाएगा कि वह हेडली को कब से जानता है और क्या उसने भारत में उसे मदद दी थी.

लश्कर-ए-तैयबा से संबंध

    एनआईए जानना चाहती है कि राणा का हाफिज सईद और लश्कर से क्या रिश्ता रहा है और कितने अन्य सदस्यों को जानता है.

ISI के साथ लिंक की पड़ताल

    क्या राणा ने ISI अधिकारियों से संपर्क किया था? NIA इसका स्पष्ट जवाब तलाशेगी.

मुंबई हमले की साजिश में भूमिका

    पूछा जाएगा कि हमले की योजना में राणा और हेडली की जिम्मेदारियां क्या थीं.

आतंकी फंडिंग के स्रोत

    राणा से लश्कर की फंडिंग, हथियार सप्लाई और प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी.

हमले के लक्ष्य कैसे तय होते हैं?

    क्या आईएसआई निर्देश देता था कि किन स्थानों पर हमले करने हैं? राणा को ये जवाब देने होंगे.

पाकिस्तान सरकार की इन्वॉल्वमेंट?

    एनआईए जानना चाहती है कि क्या पाकिस्तान सरकार को आतंकी हमलों की योजना की जानकारी थी.

हेडली को वीजा दिलाने में मदद कैसे की?

    क्या राणा ने हेडली को फर्जी दस्तावेजों से भारत लाने में मदद की? यह पूछताछ का बड़ा हिस्सा होगा.

आतंकी नेटवर्क की विस्तार जानकारी

    लश्कर-ए-तैयबा और HUJI का नेटवर्क, भर्ती और प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी राणा से हासिल की जाएगी.

More Stories