पाकिस्तान ने आम जनता पर दागे मिसाइल, Photos में देखें कायराना हमला


Princy Sharma
10 May 2025

भारत-पाक तनाव

    भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी कायरता दिखाई है और आम नागरिकों को निशाना बनाया है.

सिविलियन बिल्डिंग पर हमला

    पाकिस्तान ने जम्मू शहर के बीचों-बीच एक आम नागरिकों की इमारत (सिविलियन बिल्डिंग) पर हमला किया है. यह इलाका आमतौर पर भीड़भाड़ वाला होता है.

तस्वीरें आई सामने

    इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पाकिस्तान ने कायरता से सिविलियन बिल्डिंग को निशाना बनाकर इलाके को तबाह करने की कोशिश की.

दहशत का माहौल

    इस हमले के बाद स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई है. चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.

कोई हताहत नहीं

    हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है.

पाकिस्तान की लगातार कायरता

    जहां भारत आतंकियों के ठिकानों को निशाना बना रहा है, वहीं पाकिस्तान लगातार नागरिक इलाकों को टारगेट कर रहा है.

भारतीय सेना का करारा जवाब

    भारतीय सेना ने पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है और जवाबी कार्रवाई जारी है.

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

    प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

More Stories