ट्रंप टैरिफ के बीच भारत को मिला ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का गोल्डन चांस


Ritu Sharma
17 Apr 2025

अमेरिका-चीन टैरिफ वॉर से भारत को नया मौका

    ट्रंप के भारी टैरिफ ने चीन के उत्पादों को अमेरिकी बाजार में महंगा कर दिया है. भारत इस खाली जगह को भरने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प बन रहा है.

भारत के पास है कम लागत स्रोत

    भारत का सस्ता श्रम और कुशल विनिर्माण क्षमता उसे अमेरिका के लिए एक भरोसेमंद सप्लायर बनने की दिशा में आगे बढ़ा रही है.

लोकतांत्रिक से बढ़ा भरोसा

    भारत की राजनीतिक स्थिरता, लोकतांत्रिक व्यवस्था और वैश्विक मंचों पर प्रभावी नेतृत्व उसे एक सुरक्षित ट्रेड पार्टनर बनाता है.

फार्मा से लेकर ऑटो पार्ट्स तक मजबूत पकड़

    फार्मास्युटिकल्स, टेक्सटाइल, केमिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, और ऑटो सेक्टर में भारत पहले से ही अच्छी पकड़ बना चुका है, जो अब और बढ़ सकती है.

कई सेक्टरों में उज्ज्वल भविष्य

    भारत को चाहिए कि वो तेजी से इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने, मशीनरी और फर्नीचर जैसे क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करे, जहां चीन की पकड़ अब कमजोर हो रही है.

PLI योजना से मिलेगी मैन्युफैक्चरिंग को रफ्तार

    सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना से मैन्युफैक्चरिंग में नई जान आएगी, जिससे भारत 'ब्रांड इंडिया' को और मजबूत बना सकता है.

वियतनाम और बांग्लादेश से है कड़ी टक्कर

    मौका तो बड़ा है, लेकिन कम्पटीशन भी कड़ी है. भारत को नीतिगत सुधार, इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड और निजी क्षेत्र की भागीदारी से ही बाजी मारनी होगी.

More Stories