महाराष्ट्र में फरवरी में लू का कहर, लॉकडाउन जैसे हालात!'
ग्लोबाल वार्मिंग
पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में आता जा है. जिसका असर हर साल देखने को मिल रहा है.
तेजी से बढ़ रहा तापमान
हर साल तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है. वहीं सर्दी काफी पहले ही खत्म हो जा रही है.
समय से पहले ठंड खत्म
पहले के समय में होली के बाद तक ठंड होता था और सावन खत्म होते ही ठंड शूरु होने लगता था.
बढ़ती गर्मी
लेकिन अब सर्दी के दिन कम होते जा रहे हैं और गर्मी बढ़ती जा रही है.
महाराष्ट्र में हीटवेव अलर्ट
फरवरी के महीने में महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में मुंबई, ठाणे समेत अन्य जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है.
37 से 38 डिग्री तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग की वैज्ञानिक के मुताबिक दो दिनों तक तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई है.
25-26 फरवरी को अलर्ट
मौसम विभाग ने 25 और 26 फरवरी को मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरी में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
बदलेगा मौसम
हालांकि 26 फरवरी के बाद हल्की बारिश के साथ मौसम में बदलाव की भी संभावना जताई गई है.