भारत के पांच भगोड़े बिजनेसमैन, चूना लगाकर विदेश भागे
मेहुल चोकसी
पंजाब नेशनल बैंक में 2018 में हजारों करोड़ का घोटाला सामने आया, जिसमें मेहुल चोकसी और नीरव मोदी समेत कई पर शिकायत दर्ज हुई थी.
नीरव मोदी
नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी है, जिसने मेहुल चोकसी के साथ मिलकर 13,500 करोड़ रुपये का घोटाला किया और जनवरी 2018 में भारत छोड़ दिया.
विजय माल्या
विजय माल्या पर 9 हज़ार करोड़ रुपये के कर्ज़ के साथ धोखाधड़ी का आरोप है, जो उन्होंने किंगफिशर एयरलाइन के लिए लिया और बिना चुकाए विदेश चले गए.
ललित मोदी
ललित मोदी पर आईपीएल नीलामी में हेराफेरी और अधिकार बेचने के आरोप हैं, जिसके बाद 2013 में बीसीसीआई ने उन्हें आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था.
नितिन संदेसरा
नितिन संदेसरा पर 5,700 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का आरोप है और उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है, जो अब नाइजीरिया में छिपे हैं.
सरकार की सक्रियता
सरकार ने भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं, जिसमें संपत्ति जब्त करना और इंटरपोल की मदद से गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज की गई है.
भारतीय नियम
सरकार ने 2018 में 'Fugitive Economic Offenders Act' लागू किया जिसके तहत कार्यवाई की जा सकी.
इंटरपोल की मदद
रेड कॉर्नर नोटिस और बीईलटेरल ट्रीटी के माध्यम से सरकार भगोड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है.
मेहुल चोकसी अरेस्ट
मेहुल चोकसी को 13,000 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले में बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया, जो जनवरी 2018 से भारत से फरार था.