भारत में चुनाव आयोग कितना शक्तिशाली है? जानिए इसके बड़े अधिकार
Kanhaiya Kumar Jha
10 Jul 2026
संविधान से मिली ताकत
भारत का चुनाव आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत बना एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्थान है. इसका काम देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना है.
चुनाव कराने की पूरी जिम्मेदारी
लोकसभा, राज्य विधानसभा, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव कराने की पूरी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होती है. चुनाव कार्यक्रम भी वही तय करता है.
आचार संहिता लागू करने का अधिकार
चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है.इसके पालन की निगरानी और उल्लंघन पर कार्रवाई का अधिकार चुनाव आयोग के पास होता है.
चुनाव टाल या रद्द भी कर सकता है
यदि किसी क्षेत्र में हिंसा, गड़बड़ी, प्राकृतिक आपदा या बड़े पैमाने पर धांधली हो, तो चुनाव आयोग मतदान स्थगित या रद्द कर दोबारा मतदान कराने का फैसला ले सकता है.
चुनावी खर्च पर नजर
उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की निगरानी चुनाव आयोग करता है. तय सीमा से अधिक खर्च या नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा सकती है.
राजनीतिक दलों की मान्यता
राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों को मान्यता देना और चुनाव चिन्ह आवंटित करना चुनाव आयोग की अहम जिम्मेदारियों में शामिल है.
वोटर लिस्ट और पहचान
मतदाता सूची तैयार करना, उसे अपडेट करना और पात्र नागरिकों को वोटर के रूप में पंजीकृत करना भी चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है.
क्या चुनाव आयोग असीमित शक्तिशाली है?
नहीं. चुनाव आयोग संविधान और कानूनों के दायरे में काम करता है. उसके कई फैसलों की न्यायिक समीक्षा अदालतों में हो सकती है.
लोकतंत्र का मजबूत प्रहरी
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं. इसी भरोसे को बनाए रखने में चुनाव आयोग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है.