दिल्ली में बिना 'हाथ' के चुनाव लड़ेगी AAP, केजरीवाल के किया ऐलान


Gyanendra Tiwari
11 Dec 2024

दिल्ली विधानसभा की तैयारी

    अगले साल की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने हैं. चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर है.

'आप' की चर्चा

    ऐसी खबरें आ रही थीं कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर दिल्ली चुनाव लड़ेगी.

अकेले लड़ेगी आप

    लेकिन केजरीवाल ने इन खबरों पर ब्रेक लगा दिया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आम आदमी पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी."

गठबंधन की कोई संभावना नहीं

    उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन की कोई संभावना नहीं है.

केजरीवाल ने किया पोस्ट

    केजरीवाल ने 11 दिसंबर को न्यूज एजेंसी ANI का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आम आमदी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी.

70 की 70 सीटों पर लड़ेगी आप

    70 की 70 सीटों पर अब आम आदमी पार्टी अपना दम खम दिखाएं. गठबंधन की कयासों पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूर्ण विराम लगा दिया है.

आप की दूसरी लिस्ट

    सोमवार को आम आदमी पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में अवध ओझा का भी नाम था.

अवध ओझा को दिया टिकट

    अवध ओझा को मनीष सिसोदिया की पटपड़गंज से उतारा गया. जबकि सिसोदिया की सीट बदलकर जंगपुर से उतारा गया है.

17 विधायकों का कटा टिकट

    दूसरी लिस्ट में जिन 20 सीटों के लिए आप ने प्रत्याशियों की घोषणा की उनमें से 17 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया.

More Stories