पीली या काली किशमिश, किसे खाने से शरीर को मिलेगी फुर्ती?
Princy Sharma
25 Oct 2025
किशमिश
किशमिश हर घर में आसानी से मिल जाती है. वह स्वाद में मीठी और हेल्दी होती है. लेकिन सवाल ये है कि कौन सी किशमिश ज्यादा फायदेमंद होती है काली या पीली?
पीली किशमिश
पीली किशमिश फाइबर से भरपूर होती है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है. यह कब्ज दूर करने और ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करती है.
वेट लॉस
पीली किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करता है. नियमित सेवन से भूख नियंत्रित रहती है और वजन मैनेजमेंट में भी मदद मिलती है.
काली किशमिश
काली किशमिश में आयरन, पोटैशियम, प्रोटीन और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. यह खून की कमी को दूर करती है और हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करती है.
हेल्दी स्किन
काली किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं जिससे स्किन और बाल हेल्दी रहते हैं.
ब्लड प्रेशर
काली किशमिश ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है और दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. रोज सुबह भिगोकर खाने से थकान, कमजोरी और सिरदर्द जैसी दिक्कतें दूर होती हैं.
कौन सी है ज्यादा फायदेमंद?
दोनों ही किशमिश हेल्दी हैं लेकिन काली किशमिश में पोषक तत्व ज्यादा होते हैं. इसलिए अगर खून की कमी, थकान या बालों की कमजोरी है तो काली किशमिश खाएं.
पेट की समस्या
वहीं पीली किशमिश पाचन सुधारने और शुगर लेवल बैलेंस करने के लिए अच्छी है.
खाने का सही तरीका
दोनों ही किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं. इससे इसके सारे पोषक तत्व शरीर में जल्दी अवशोषित होते हैं और बेहतर असर दिखाते हैं.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.