2024 में इन 5 खतरनाक बीमारियों ने मचाया आतंक, लाखों लोगों की गई जान


Princy Sharma
07 Dec 2024

साल 2024

    2024 का साल अब खत्म होने वाला है और कुछ ही दिनों में हम 2025 का स्वागत करेंगे. लेकिन, इस साल दुनिया भर में कुछ गंभीर स्वास्थ्य संकटों ने लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया.

खतरनाक बीमारियां

    इन बीमारियों ने न सिर्फ लाखों जिंदगियों को खतरे में डाला, बल्कि स्वास्थ्य पर भी दबाव बढ़ा दिया. आइए जानते हैं 2024 में सबसे खतरनाक 5 बीमारियों के बारे में.

मंकीपॉक्स

    2024 में मंकीपॉक्स भी बड़ी चिंता का विषय रहा. दुनियाभर में 97,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और इससे 208 लोगों की जान भी गईय.

निपाह वायरस

    भारत के केरल राज्य में निपाह वायरस का प्रकोप भी 2024 में देखा गया. यह वायरस चमगादड़ों और सूअरों से फैलता है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से पहुंचता है.

जीका वायरस

    जीका वायरस ने 2024 में न केवल भारत, बल्कि कई देशों में भी दहशत फैलाई. यह वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है.

डेंगू

    डेंगू बुखार ने 2024 में एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कई हिस्सों में लोगों को परेशान किया. बारिश के कारण डेंगू के मामले बढ़े और इस साल 7.6 मिलियन से अधिक मामले दर्ज हुए.

कोविड-19 का XBB वेरिएंट

    2024 में कोविड-19 का नया वेरिएंट XBB फिर से खतरनाक साबित हुआ. यह वेरिएंट बहुत तेजी से फैला और बच्चों व बुजुर्गों को ज्यादा प्रभावित किया.

More Stories