DJ की तेज आवाज कब पहुंचाती है कानों को नुकसान?


Shanu Sharma
24 Sep 2026

तेज DJ सिर्फ शोर नहीं

    शादी, पार्टी या कॉन्सर्ट में डीजे की तेज आवाज आम बात है. लेकिन अगर आवाज बहुत ज्यादा हो और लंबे समय तक कानों तक पहुंचती रहे, तो यह सुनने की क्षमता के लिए नुकसानदायक हो सकती है.

आवाज को कैसे मापा जाता है?

    आवाज की तीव्रता को डेसीबल यानी dB में मापा जाता है. जैसे-जैसे डेसीबल बढ़ता है, कानों पर पड़ने वाला दबाव भी बढ़ता जाता है.

80 dB तक क्या स्थिति है?

    विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के अनुसार, करीब 80 dB तक की आवाज को सीमित समय तक सुनना सुरक्षित माना जाता है. हालांकि लगातार तेज आवाज के संपर्क में रहने से जोखिम बढ़ सकता है.

90 dB पर घट जाता है सुरक्षित समय

    आवाज 90 dB तक पहुंचने पर सुरक्षित सुनने का समय काफी कम हो जाता है. WHO के मुताबिक इस स्तर पर सुरक्षित सुनने का समय करीब 4 घंटे प्रति सप्ताह तक रह जाता है.

DJ और कॉन्सर्ट में कितना शोर?

    डीजे, लाइव कॉन्सर्ट और ऐसे ही कार्यक्रमों में आवाज का स्तर 100 dB या उससे ज्यादा तक पहुंच सकता है. ऐसे माहौल में कानों को नुकसान का खतरा बढ़ जाता है.

WHO की सलाह क्या है?

    WHO ने मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों में औसत आवाज का स्तर 100 dB से ज्यादा न रखने की सलाह दी है. साथ ही, कार्यक्रमों में लोगों को तेज आवाज से बचाने के लिए उचित सुरक्षा उपायों पर जोर दिया जाता है.

कान खतरे का संकेत कैसे देते हैं?

    तेज आवाज के बाद अगर कानों में घंटी बजने, सीटी जैसी आवाज आने या सुनाई कम देने लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये संकेत बताते हैं कि कान तेज शोर से प्रभावित हुए हैं.

अचानक तेज आवाज भी खतरनाक

    सिर्फ लंबे समय तक तेज आवाज सुनना ही समस्या नहीं है. अचानक आने वाली बेहद तेज आवाज भी कान की सुनने की क्षमता को तुरंत नुकसान पहुंचा सकती है.

More Stories