पेट की चर्बी से हैं परेशान? ये ड्रिंक्स मक्खन की तरह पिघला देगी सारा फैट


Babli Rautela
02 Jan 2026

जीरा पानी

    जीरा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. अध्ययनों में पाया गया कि जीरा पाउडर लेने से वजन, BMI और पेट की चर्बी कम हुई. रातभर भिगोकर सुबह गुनगुना जीरा पानी पिएं.

मेथी का पानी

    मेथी में घुलनशील फाइबर होता है, जो भूख कम करता है और पेट भरा रखता है. कुछ रिसर्च में मेथी से वजन घटने और इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ने के संकेत मिले. रात में भिगोएं और सुबह पिएं.

एप्पल साइडर विनेगर

    एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड भूख दबाता है और फैट स्टोरेज कम करता है. कई स्टडीज में इससे वजन, पेट की चर्बी और ट्राइग्लिसराइड्स कम हुए. 1-2 चम्मच पानी में मिलाकर पिएं.

सौंफ का पानी

    सौंफ पाचन सुधारती है और ब्लोटिंग कम करती है. यह मेटाबॉलिज्म बूस्ट कर पानी की अतिरिक्त मात्रा निकालती है. उबालकर या भिगोकर सुबह पिएं.

त्रिफला पानी

    आयुर्वेदिक त्रिफला (आंवला, हरीतकी, बिभीतकी) टॉक्सिन्स निकालता है और पाचन ठीक करता है. एनिमल स्टडीज में इससे फैट और वजन कम हुआ. रात में भिगोकर पिएं.

ग्रीन टी

    ग्रीन टी में कैटेचिन्स फैट ऑक्सीडेशन बढ़ाते हैं. कई स्टडीज में इससे पेट की चर्बी और वजन कम हुआ, खासकर व्यायाम के साथ. सुबह 1-2 कप पिएं.

सावधानी और सलाह

    ये ड्रिंक्स डाइट और एक्सरसाइज के साथ बेहतर काम करते हैं. कोई चमत्कार नहीं, लेकिन नियमित इस्तेमाल से फायदा मिल सकता है. डॉक्टर से सलाह लें अगर कोई स्वास्थ्य समस्या हो.

More Stories