किसी दवा से कम नहीं है Kiss करना, शरीर को मिलते हैं गजब फायदे
Princy Sharma
13 Feb 2025
किस
प्यार और स्नेह दिखाने के लिए कपल्स एक-दूसरे को किस करते हैं, जो न केवल दिल को खुश करता है बल्कि शरीर और मन के लिए भी फायदेमंद होता है.
फायदे
चलिए जानते हैं किस करने के 7 फायदे जो आपके सेहत को दुरुस्त बनाए रख सकते हैं
हार्मोन रिलीज होते हैं
किस करने से शरीर में ऑक्सीटोसिन, डोपामाइन, सेरोटोनिन और एड्रेनालाईन जैसे कई फायदेमंद हार्मोन रिलीज होते हैं. ये हार्मोन शरीर और मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.
मूड में सुधार
किस करने से तनाव कम होता है और शरीर में गजब का रिलैक्स महसूस होता है. इससे मूड बेहतर होता है और चिड़चिड़ापन दूर हो जाता है.
मन को खुशी मिलती है
किस करने से भावनाएं और प्यार बढ़ता है, जिससे मन को सुकून और खुशी मिलती है. इसके कारण हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं जो आपको अंदर से हल्का महसूस कराते हैं.
कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
किस करने से शरीर के लिपिड प्रोफाइल में सुधार आता है और अगर किस लंबे समय तक किया जाए तो यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है.
दिल के लिए फायदेमंद
किस करने से हार्ट रेट बढ़ता है और एड्रेनालाईन हार्मोन का स्तर भी बढ़ता है, जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है और शरीर में ऊर्जा को तेजी से बढ़ाता है.
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें
किस करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है. इससे कैलोरी बर्न होती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.
मुंह की हाइजीन का ध्यान रखें
किस करना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन यह ध्यान रखें कि मुंह की हाइजीन सही हो. अगर मुंह में किसी तरह का इंफेक्शन हो तो पार्टनर को किस करने से बचें, ताकि बैक्टीरिया का आदान-प्रदान न हो.