यूरिक एसिड को झट से बढ़ाती हैं ये चार चीजें, आपको भी है तो जान लें


Reepu Kumari
06 Jun 2025

यूरिक एसिड क्यों होता है खतरनाक

    यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन टूटने से बनता है. जब इसका स्तर बढ़ जाता है तो जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं. सही खानपान बेहद जरूरी है.

रेड मीट से करें दूरी

    रेड मीट जैसे मटन और बीफ में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है. इसे खाने से शरीर में यूरिक एसिड तेजी से बढ़ता है और जोड़ों पर असर डालता है.

सीफूड भी है खतरनाक

    झींगा, मछली, सार्डिन आदि सीफूड में हाई प्यूरीन कंटेंट होता है. यूरिक एसिड के मरीजों को इनसे पूरी तरह बचना चाहिए.

शराब बढ़ाती है यूरिक एसिड

    शराब, खासकर बियर, यूरिक एसिड लेवल को तेजी से बढ़ाती है. ये शरीर की प्यूरीन प्रोसेसिंग को भी प्रभावित करती है.

ज्यादा फ्रुक्टोज वाले ड्रिंक्स

    कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस में फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है. ये यूरिक एसिड को तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं.

मीठा और बेकरी प्रोडक्ट्स

    केक, कुकीज़ और पेस्ट्री में रिफाइंड शुगर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ता है और यूरिक एसिड की मात्रा को बढ़ा सकता है.

दालें और राजमा – सीमित मात्रा में

    दालें, राजमा और चने में भी प्यूरीन पाया जाता है. यदि यूरिक एसिड ज्यादा है तो इनका सेवन डॉक्टर की सलाह से करें.

वजन बढ़ने से भी खतरा

    ज्यादा वजन या मोटापा यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में बाधा बनता है. इसलिए वज़न को नियंत्रित रखना जरूरी है.

पानी पीना है जरूरी

    ज्यादा पानी पीने से यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकलता है. दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए.

खानपान में लाएं बदलाव

    संतुलित और हेल्दी डाइट यूरिक एसिड को कंट्रोल करने का सबसे असरदार तरीका है. डॉक्टर की सलाह लेकर डाइट प्लान बनाएं.

More Stories