PCOS नहीं अब PMOS कहिए, जानें क्या है इसके मायने
PCOS का नाम बदला
दुनिया भर की महिलाओं को प्रभावित करने वाली सबसे सामान्य हार्मोनल समस्या के नाम को बदल दिया गया है. अब PCOS को PMOS के नाम से जाना जाएगा.
क्यों बदला गया नाम
PCOS को मेडिकल टर्म में काफी कंफ्यूज माना गया है, क्योंकि इसमें कई महिलाओं में अंडाशय में सिस्ट cyst होते ही नहीं हैं, फिर भी उन्हें यह समस्या होती है.
PMOS में क्या समस्या?
PMOS वही पुरानी समस्या है, सिर्फ नाम बदला गया है. जिसमें महिलाओं को अनियमित या बंद मासिक धर्म की समस्या होती है. इसके अलावा एक्सट्रा बाल, पिंपल, वजन बढ़ना या घटने की समस्या होती है.
इंसुलिन और इनफर्टिलीटी
इस समस्या में कुछ लोगों को इंसुलिन और इनफर्टिलीटी की भी समस्या हो जाती है. अगर इसे सही वक्त पर कंट्रोल नहीं किया गया तो फैटी लीवर और हृदय संबंधित समस्या हो सकती है.
भारत में बढ़ रहे मामले
भारत में इस समस्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, खासकर किशोरियों और शहरी युवा महिलाओं में ऐसे मामले तेजी से बढ़े हैं.
क्यों बढ़ गए मामले?
PCOM आज के समय में कई कारणों से काफी आम हो गया है. जैसे की लोग घंटों तक बैठे रहते हैं. इसके अलावा प्रोसेस्ड और जंक फूड और नींद पूरा नहीं हो पाना भी इसके पीछे का प्रमुख कारण है.
विशेषज्ञों का तर्क
विशेषज्ञों का मानना है कि पीसीओएस केवल एक प्रजनन समस्या नहीं है बल्कि आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. नाम बदलने से लोगों को इसके पीछे के नुकसान के बारें में ज्यादा पता चल पाएगा.
डॉक्टर की सलाह
डॉक्टरों का कहना है कि अगर मासिक धर्म अनियमित हो, वजन अनियंत्रित है या चेहरे पर बाल ज्यादा उग रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
क्या है PMOS का पूरा मतलब?
P-पॉलीएंडोक्राइन , M-मेटाबोलिक, O-ओवेरियन और S का मतलब सिंड्रोम बताया गया है.