लिवर खराब होने के लक्षण नजरअंदाज किए तो हो सकती है मौत


Anvi Shukla
19 Apr 2025

लिवर का महत्व

    लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जो टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है, पाचन में मदद करता है और ऊर्जा स्टोर करता है.

लिवर के रोग और उनके लक्षण

    अगर लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो शरीर में हल्के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जो समय पर पहचानने से इलाज में मदद मिल सकती है.

थकान- पहला लक्षण

    अगर आप हमेशा थका हुआ महसूस करते हैं, तो यह लीवर के सही तरीके से काम न करने का संकेत हो सकता है.

पीलिया (जॉन्डिस)

    जॉन्डिस (आंखों और त्वचा का पीला होना) लीवर के खराब कामकाज का सबसे स्पष्ट लक्षण होता है, जिससे शरीर में बिलिरुबिन का सही तरीके से पाचन नहीं होता.

डार्क या लाइट स्टूल

    यदि आपके मल का रंग बदलता है, तो यह लीवर की समस्याओं का संकेत हो सकता है, जो बाइल उत्पादन या प्रवाह में रुकावट से होता है.

पेट के ऊपरी दाहिनी तरफ दर्द या सूजन

    लिवर में सूजन या संक्रमण होने से पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द या सूजन हो सकती है.

उल्टी या मिचली

    अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के उल्टी या मिचली हो, तो यह लीवर की समस्या का संकेत हो सकता है.

खून बहना

    लिवर रक्त के थक्के बनाने में मदद करता है. अगर यह खराब होता है, तो आपको आसानी से खून बहने या नीले निशान पड़ने की समस्या हो सकती है.

पैरों या टखनों में सूजन

    यदि लीवर गंभीर रूप से प्रभावित होता है, तो शरीर में तरल पदार्थ जमा हो सकते हैं, जिससे पैरों या टखनों में सूजन आ सकती है.

More Stories