तेज बुखार, सिरदर्द, और शरीर पर लाल निशान, जानिए डेंगू के ये 10 लक्षण


Reepu Kumari
16 May 2025

स्वास्थ्य मंत्रालय

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से डेंगू के लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतें की सलाह दी गई है. साथ ही यह भी बताया है कि यह जानलेवा भी हो सकता है.

1. तेज बुखार

    डेंगू में अचानक 102°F से 104°F तक तेज बुखार आता है जो कई दिनों तक बना रह सकता है.

2. तेज सिरदर्द

    सिर के अगले हिस्से में तेज़ दर्द डेंगू का आम लक्षण है, जो आराम करने पर भी कम नहीं होता.

3. आंखों के पीछे दर्द

    डेंगू में आंखों के पीछे तीव्र दर्द महसूस होता है, खासकर आंखें घुमाने पर.

4. मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द

    डेंगू को 'हड्डी तोड़ बुखार' भी कहा जाता है क्योंकि इसमें शरीर में असहनीय दर्द होता है.

5. त्वचा पर लाल चकत्ते

    बुखार के 2-3 दिन बाद शरीर पर लाल चकत्ते या रैशेज दिखने लगते हैं, जो डेंगू का खास संकेत हैं.

6. मतली और उल्टी

    डेंगू में मरीज़ को उल्टी आना और जी मिचलाना भी सामान्य लक्षण हैं.

7. अत्यधिक थकान

    बुखार के दौरान और बाद में अत्यधिक कमजोरी और थकान महसूस होती है.

8. भूख में कमी

    डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को भूख नहीं लगती, जिससे शरीर और कमजोर हो जाता है.

9. गले में खराश

    कई मामलों में गले में हल्की खराश और सूजन देखी गई है.

10. ब्लीडिंग के लक्षण

    गंभीर मामलों में मसूड़ों से खून आना, नाक से खून बहना, या पेशाब में रक्त आना देखा जा सकता है.

सावधानी ही बचाव है

    डेंगू से बचाव के लिए मच्छरों से बचाव सबसे जरूरी है. घर के आसपास पानी न जमने दें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, और मच्छरदानी या रिपेलेंट का इस्तेमाल करें.

More Stories