आम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Princy Sharma
04 May 2025
आम
गर्मियों में आम खाना सबको पसंद होता है, लेकिन आम के साथ कुछ चीजें खाना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है.
क्या न खाएं
चलिए यहां जानत हैं किन चीजों को आम खाने के बाद नहीं खाना चाहिए.
करेला
आम खाने के बाद करेले का सेवन उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याएं दे सकता है. इन दोनों को कभी भी साथ न खाएं.
तेज मसालेदार खाना
आम और तीखा खाना साथ में खाने से पाचन खराब हो सकता है. यह एसिडिटी और जलन की वजह बनता है.
पानी
आम खाने के तुरंत बाद पानी पीना पाचन तंत्र पर असर डालता है और पेट में भारीपन, गैस की समस्या हो सकती है.
दही
आम और दही का कॉम्बिनेशन पेट में गैस, एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतें पैदा कर सकता है. इसे एकसाथ खाने से बचें.
कोल्ड ड्रिंक
आम और कोल्ड ड्रिंक दोनों में शुगर ज्यादा होती है. साथ में लेने पर ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.