करीना कपूर का पछतावा? इन सुपरहिट फिल्मों को कहा था ना!


Babli Rautela
21 Sep 2025

राम लीला

    संजय लीला भंसाली की राम लीला को करीना ने शेड्यूल की समस्या के कारण रिजेक्ट किया. दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में शानदार अभिनय किया और यह 201.4 करोड़ की कमाई के साथ सुपरहिट रही.

चेन्नई एक्सप्रेस

    रोहित शेट्टी की चेन्नई एक्सप्रेस करीना को ऑफर हुई थी, लेकिन क्रिएटिव मतभेदों के चलते उन्होंने इसे ठुकरा दिया.

क्वीन

    विकास बहल की क्वीन की कहानी करीना को पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया.

हम दिल दे चुके सनम

    संजय लीला भंसाली की हम दिल दे चुके सनम को करीना ने ठुकराया. ऐश्वर्या राय और सलमान खान की इस फिल्म ने 51.38 करोड़ कमाए और सुपरहिट रही.

ब्लैक

    करीना ने भंसाली की ब्लैक को कहानी के कारण रिजेक्ट किया. रानी मुखर्जी ने इसमें शानदार अभिनय किया और फिल्म ने 66.6 करोड़ की कमाई के साथ दर्शकों का दिल जीता.

कल हो ना हो

    करन जौहर की कल हो ना हो को करीना ने डेट्स इश्यू के कारण छोड़ा. प्रीति जिंटा और शाहरुख खान की इस फिल्म ने 86.09 करोड़ का बिजनेस किया.

कहो ना प्यार है

    राकेश रोशन की कहो ना प्यार है में करीना ने कुछ सीन शूट किए, लेकिन बाद में फिल्म छोड़ दी. अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन की यह फिल्म 80 करोड़ कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर रही और 92 अवॉर्ड जीते.

फैशन

    मधुर भंडारकर की फैशन को करीना ने बिजी शेड्यूल के चलते ठुकराया. प्रियंका चोपड़ा ने इसमें शानदार अभिनय किया और नेशनल अवॉर्ड जीता. फिल्म ने 39.29 करोड़ कमाए.

बाजीराव मस्तानी

    संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी भी करीना को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट किया. दीपिका और रणवीर सिंह की यह फिल्म 356 करोड़ की कमाई के साथ सुपरहिट रही.

More Stories