कौन है हार्दिक पांड्या की नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा?


Babli Rautela
10 Oct 2025

माहिका शर्मा

    माहिका शर्मा दिल्ली की रहने वाली हैं, जिन्होंने फैशन और फिटनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है.

इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन

    नेवी चिल्ड्रन स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद माहिका ने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया.

बॉलीवुड में शुरुआत

    माहिका ने 2019 में रिलीज हुई बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' में विवेक ओबेरॉय के साथ डेब्यू किया. इसके अलावा, ऑस्कर विजेता निर्देशक ऑरलैंडो वॉन आइन्सिडेल की डॉक्यूमेंट्री 'इनटू द डस्क' और रैपर रागा के म्यूजिक वीडियो में काम किया है.

फिटनेस आइकन

    मॉडलिंग में माहिका ने तनिष्क, वीवो और यूनिक्लो जैसे ब्रांड्स के लिए काम किया है. 2024 में इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में 'मॉडल ऑफ द ईयर' का खिताब जीतकर उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की.

अफेयर की शुरुआत

    सबसे बड़ा हिंट माहिका की एक सेल्फी वीडियो से मिला, जहां बैकग्राउंड में हार्दिक की झलक दिखी. उनकी उंगलियों पर लिखा '33' नंबर – जो हार्दिक की जर्सी नंबर से मैच करता है.

दुबई में स्पॉटिंग

    एशिया कप 2025 के दौरान दुबई में हार्दिक और माहिका एक साथ नजर आए. मैचिंग बाथरोब में क्लिक की गई तस्वीरें और एयरपोर्ट स्पॉटिंग ने अफवाहों को और भड़का दिया.

माहिका की नेट वर्थ

    मीडिय रिपोर्ट्स के अनुसार, माहिका की अनुमानित संपत्ति 3.2 करोड़ रुपये है. ब्रांड एंडोर्समेंट्स, मॉडलिंग गिग्स और कंटेंट क्रिएशन से उनकी कमाई का स्रोत मजबूत है.

फैंस का रिएक्शन

    रेडिट और ट्विटर पर फैंस माहिका के हार्दिक से जुड़े रील्स को लाइक करने की बातें शेयर कर रहे हैं. कुछ इसे परफेक्ट मैच बता रहे हैं, तो कुछ पुराने रिश्तों पर सवाल उठा रहे.

More Stories