CBFC के बैन के बाद भी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे


Babli Rautela
24 Apr 2025

उड़ता पंजाब: नशे की हकीकत

    उड़ता पंजाब (2016) ने पंजाब के ड्रग संकट को उजागर किया. CBFC के 89 कट की मांग के खिलाफ कोर्ट में जीत हासिल कर यह केवल एक कट के साथ रिलीज हुई.

द कश्मीर फाइल्स

    विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स (2022) ने कश्मीरी पंडितों के पलायन को दर्शाया. संवेदनशीलता के कारण CBFC की रुकावटों के बावजूद, यह रिलीज होकर सुपरहिट रही.

लिपस्टिक अंडर माई बुर्का

    लिपस्टिक अंडर माई बुर्का (2017) को CBFC ने 'महिला-उन्मुख' कहकर रोकने की कोशिश की. जन समर्थन के बाद इसे 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया गया, जो नारीवाद की जीत थी.

ब्लैक फ्राइडे

    अनुराग कश्यप की ब्लैक फ्राइडे (2007) 1993 के मुंबई बम धमाकों की कहानी थी. तीन साल के बैन के बाद सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी से यह दर्शकों तक पहुंची और सिनेमाई इतिहास में दर्ज हुई.

फायर

    दीपा मेहता की फायर (1996) ने समलैंगिक संबंधों को दर्शाकर तहलका मचाया. कट्टर विरोध के बावजूद, मामूली बदलावों के साथ इसे रिलीज किया गया.

पद्मावत

    संजय लीला भंसाली की पद्मावत (2018) को ऐतिहासिक विवादों और विरोध के कारण रिलीज में देरी हुई थी.

बैंडिट क्वीन

    शेखर कपूर की बैंडिट क्वीन (1994) फूलन देवी के जीवन पर आधारित थी. हिंसा के कारण इसे शुरू में बैन किया गया, लेकिन कानूनी संघर्ष के बाद यह रिलीज हुई.

More Stories