कौन है अर्जुन रामपाल की 15 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स?


Babli Rautela
14 Dec 2025

अर्जुन रामपाल ने की सगाई

    बॉलीवुड के दिग्गज एक्ट्रेस अर्जुन रामपाल ने अपनी लंबे समय की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से सगाई कर ली है.

फैंस को गी गुडन्यूज

    पॉडकास्ट के टीजर में गैब्रिएला ने कहा, 'हमारी शादी तो अभी नहीं हुई, लेकिन कौन जानता है आगे क्या हो.'

कपल की लव स्टोरी

    अर्जुन ने हंसते हुए बताया कि शुरू में वह गैब्रिएला की खूबसूरती से आकर्षित हुए थे. लेकिन जल्द ही उन्हें पता चला कि उनके व्यक्तित्व में इससे कहीं ज्यादा गहराई है.

परिवार की खुशियां दोगुनी

    अर्जुन और गैब्रिएला के दो प्यारे बेटे हैं – बड़ा बेटा आरिक (2019 में जन्मा) और छोटा बेटा आरिव (2023 में जन्मा). कपल अपनी फैमिली लाइफ को प्राइवेट रखता है.

गैब्रिएला का जन्मदिन सरप्राइज

    हाल ही में 26 नवंबर को अर्जुन के बर्थडे पर गैब्रिएला ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की. उन्होंने उनके जीवन दृष्टिकोण और फैमिली बॉन्ड की तारीफ की, जो उनके रिश्ते की मजबूती को दिखाता है.

शादी पर अर्जुन

    पहले एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि शादी सिर्फ एक कागज का टुकड़ा है. उनका मानना है कि उनका रिश्ता बिना कानूनी बंधन के भी पूरा और मजबूत है.

कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रियड्स?

    दक्षिण अफ्रीका में जन्मी गैब्रिएला ने 16 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू की. उन्होंने फैशन डिजाइन की पढ़ाई की और अपना ब्रांड 'डेME' लॉन्च किया. वह एक सफल फैशन एंटरप्रेन्योर हैं.

गैब्रिएला की स्वतंत्र पहचान

    अर्जुन की पार्टनर होने के अलावा गैब्रिएला ने खुद की मजबूत पहचान बनाई है. मॉडलिंग, एक्टिंग और बिजनेस में उनका सफर प्रेरणादायक है.

More Stories