'बिग बॉस 19' में आएगी सलमान खान की ये एक्ट्रेस? खुद बताया सच
डेजी शाह ने खुद तोड़ी शो में जाने को लेकर चुप्पी
ऐसे में सलमान खान की को-स्टार डेजी शाह के शो में हिस्सा लेने की खबर आ रही है.
एक्ट्रेस ने अफवाहों पर लगाया विराम
लेकिन अब डेजी शाह ने खुद सामने आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है.
नहीं बनेंगी एक्ट्रेस शो का हिस्सा
उन्होंने साफ कर दिया है कि वह 'बिग बॉस 19' का हिस्सा नहीं बनेंगी.
एक्ट्रेस ने किया सलमान के साथ काम
डेजी शाह, जिन्हें सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' और 'रेस 3 में देखा गया था.
इंस्टा पर शेयर किया पोस्ट
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर इन खबरों को खारिज किया.
'शायद कभी नहीं करूंगी'
उन्होंने लिखा- 'सभी अफवाहों को खत्म करते हुए, मैं 'बिग बॉस' नहीं कर रही हूं और शायद कभी नहीं करूंगी'
पोस्ट शेयर करते हुए जोड़े हाथ
इस पोस्ट के साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी जोड़ा.
फैंस हुए निराश
डेजी के इस बयान ने उनके प्रशंसकों को निराश कर दिया.
अगस्त में ऑन-एयर हो सकता है शो
बता दें कि 'बिग बॉस 19' को लेकर पहले खबरें थीं कि यह शो जुलाई 2025 में शुरू होगा, लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह अगस्त में ऑन-एयर हो सकता है.