राजामौली के 'वाराणसी' सेट में क्यों आना चाहते हैं अवतार के डॉयरेक्टर?


Babli Rautela
17 Dec 2025

जेम्स कैमरन-राजामौली की मुलाकात

    हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक जेम्स कैमरन और भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार एसएस राजामौली की हालिया बातचीत ने सिनेमा प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है.

'अवतार: फायर एंड ऐश'

    'अवतार: फायर एंड ऐश' की रिलीज से पहले, 20th सेंचुरी स्टूडियोज इंडिया ने 'मीटिंग ऑफ द माइंड्स' नामक सेशन आयोजित किया, जिसमें दोनों निर्देशक शामिल हुए.

'वाराणसी' सेट विजिट की इच्छा

    बातचीत में जेम्स कैमरन ने राजामौली की आने वाली फिल्म 'वाराणसी' के सेट पर आने की इच्छा जताई और कहा कि वे राजामौली का जादू देखना चाहते हैं.

राजामौली ने किया स्वागत

    राजामौली ने उत्साह से जवाब दिया कि कैमरन का आना उनके लिए और पूरी इंडस्ट्री के लिए सम्मान की बात होगी.

'वाराणसी' की शूटिंग अपडेट

    राजामौली ने बताया कि 'वाराणसी' की शूटिंग को लगभग एक साल हो चुका है और अभी सात-आठ महीने और लगेंगे.

बाघ वाली मस्ती भरी बात

    कैमरन ने मजाक में कहा कि जब कोई मजेदार सीन हो, खासकर बाघ वाला, तो उन्हें जरूर बताएं – यह इशारा 'आरआरआर' के आइकॉनिक सीन की ओर था.

दोनों निर्देशकों की हंसी

    इस मजाक पर दोनों निर्देशक खूब हंसे, जिससे उनकी दोस्ती और सिनेमा के प्रति जुनून साफ झलका.

भारतीय और हॉलीवुड सिनेमा

    यह बातचीत भारतीय और हॉलीवुड सिनेमा के बीच बढ़ते जुड़ाव का प्रतीक बन गई है.

More Stories