रिलीज से पहले ही विवादों की आग में झुलस चुकीं हैं ये फिल्म
Babli Rautela
18 Dec 2025
द ताज स्टोरी
परेश रावल अभिनीत फिल्म अक्टूबर में रिलीज हुई. ताजमहल के इतिहास पर नए दावों ने विवाद खड़ा किया. मुस्लिम इतिहास को मिटाने के आरोप लगे, पीआईएल दायर हुई, लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में उतर गई.
अबीर गुलाल
फवाद खान और वाणी कपूर की यह फिल्म पहलगाम हमले के बाद बैन हो गई. पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे प्रतिबंध ने रिलीज रोक दी.
उदयपुर फाइल्स
कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित यह फिल्म अगस्त में रिलीज हुई. मुस्लिम समुदाय को नकारात्मक दिखाने के आरोपों से कोर्ट ने रोक लगाई. कानूनी जंग के बाद कई कट्स के साथ फिल्म आई.
द बंगाल फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म सितंबर में आई. 1946 की हिंसा पर बनी इस फिल्म को प्रोपगैंडा कहा गया. पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन हुए, हिंदू नरसंहार की थीम ने राजनीतिक बहस छेड़ दी.
हरि हर वीरा मल्लू
पवन कल्याण की फिल्म जुलाई में रिलीज हुई. मुदिराज समुदाय ने किरदार की समानता पर ऐतिहासिक छेड़छाड़ का आरोप लगाया. बहुजन समूहों का विरोध झेलकर फिल्म पर्दे पर आई.
छावा
विक्की कौशल की यह ऐतिहासिक फिल्म फरवरी में आई. छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी इस फिल्म के ट्रेलर में डांस सीन और इतिहास की प्रस्तुति पर महाराष्ट्र में बवाल हुआ.
इमरजेंसी
कंगना रनौत की निर्देशित फिल्म जनवरी में रिलीज हुई. 1975 की इमरजेंसी पर आधारित इस फिल्म में इंदिरा गांधी के रोल की वजह से सिख संगठनों ने जोरदार विरोध किया.
जाट
सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ में एक चर्च सीन को लेकर ईसाई समुदाय नाराज हुआ, जिसमें धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप भी लगा
धुरंधर
रणवीर सिंह स्टारर यह स्पाई थ्रिलर दिसंबर में हिट हुई. पाकिस्तानी गैंगस्टर्स और टेररिस्ट्स की कहानी पर अल्ट्रा-नेशनलिज्म और इस्लामोफोबिया के आरोप लगे.
फुले
प्रतीक गांधी स्टारर बायोपिक अप्रैल में आई. ज्योतिराव-सावित्रीबाई फुले की कहानी में ब्राह्मण समुदाय की प्रस्तुति पर विरोध हुआ.