आयुष्मान खुराना का असली नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!


Babli Rautela
14 Sep 2025

आयुष्मान खुराना

    आयुष्मान खुराना को नई दिल्ली में भारत निर्माण पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसे पाने वाले वह सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे.

अंग्रेजी साहित्य में स्नातक

    उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है.

नाम का रहस्य

    आयुष्मान का मूल नाम निशांत था, जिसे उनके माता-पिता ने तीन साल की उम्र में बदलकर आयुष्मान रखा.

थिएटर से शुरुआत

    बॉलीवुड में कदम रखने से पहले आयुष्मान ने पांच साल तक थिएटर में अपनी कला को निखारा.

रेडियो जॉकी के दिन

    उनके करियर की शुरुआत एक रेडियो जॉकी के रूप में हुई, जहां उनकी आवाज ने श्रोताओं का दिल जीता.

रोडीज का रोचक किस्सा

    आयुष्मान ने खुलासा किया कि रोडीज के एक टास्क के दौरान उन्होंने स्पर्म डोनेशन किया था.

गायक और गीतकार

    अभिनय के साथ-साथ आयुष्मान एक शानदार गायक और गीतकार भी हैं, जिनके गाने दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जाते हैं.

सामाजिक मुद्दों पर फिल्में

    आयुष्मान अपनी अनोखी फिल्मों और सामाजिक मुद्दों पर आधारित कहानियों के लिए जाने जाते हैं, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करते हैं.

More Stories