धर्मेंद्र ही नहीं, साल 2025 में बॉलीवुड ने खोए ये अनमोल सितारें


Babli Rautela
15 Dec 2025

प्रीतीश नंदी

    कवि, लेखक और फिल्ममेकर प्रीतीश नंदी ने बोल्ड और ईमानदार कहानियां पेश कीं. उनकी क्रिएटिविटी हमेशा प्रेरित करती रहेगी. 8 जनवरी 2025 को उनका निधन हुआ.

पीयूष पांडे

    विज्ञापन जगत के जादूगर पीयूष पांडे ने कैडबरी, फेविकॉल जैसे आइकॉनिक कैंपेन बनाए. उनकी क्रिएटिविटी ने इंडियन एडवरटाइजिंग को नई पहचान दी. 24 अक्टूबर 2025 को 70 साल की उम्र में वे हमें अलविदा कह गए.

शेफाली जरीवाला

    'कांटा लगा' गर्ल शेफाली ने एक गाने से ही पॉप कल्चर में जगह बना ली. बाद में टीवी और फिल्मों में भी सक्रिय रहीं. 27 जून 2025 को मात्र 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हुआ.

पंकज धीर

    महाभारत के कर्ण बने पंकज धीर की स्क्रीन प्रेजेंस गजब की थी. टीवी और फिल्मों में उनका योगदान अविस्मरणीय है. 15 अक्टूबर 2025 को उनका देहांत हुआ.

धर्मेंद्र

    बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र ने शोले से लेकर कई ब्लॉकबस्टर्स तक स्क्रीन पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. उनका चार्म और एक्शन बेमिसाल था. 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में वे हमें छोड़ गए.

गोवर्धन असरानी

    असरानी की कॉमिक टाइमिंग ने छोटे रोल्स को भी अमर बना दिया. शोले के जेलर से लेकर कई फिल्मों में वे दर्शकों को हंसाते रहे. 20 अक्टूबर 2025 को 84 साल की उम्र में उनका देहांत हुआ.

मनोज कुमार

    'भारत कुमार' के नाम से मशहूर मनोज कुमार ने अपनी फिल्मों से राष्ट्रप्रेम जगाया. उपकर, पूरब और पश्चिम जैसी क्लासिक्स आज भी प्रेरणा देती हैं. 4 अप्रैल 2025 को 87 साल की उम्र में उनका निधन हुआ.

ज़ुबीन गर्ग

    असम से निकली ये दमदार आवाज़ ने बॉलीवुड से लेकर क्षेत्रीय संगीत तक सबको मोहित किया. 'या अली' जैसे गाने आज भी गूंजते हैं. 19 सितंबर 2025 को 52 साल की उम्र में उनकी अचानक मौत ने सबको सदमा दिया.

सतीश शाह

    साराभाई vs साराभाई के इंद्रवदन सराभाई बने सतीश शाह ने टीवी और फिल्मों में कॉमेडी का नया स्तर सेट किया. उनकी एक्टिंग हमेशा याद रहेगी. 25 अक्टूबर 2025 को 74 साल की उम्र में वे चल बसे.

More Stories