सेंसेक्स-निफ्टी की जबरदस्त उड़ान, इन 10 शेयरों ने बटोरी सुर्खियां


Ritu Sharma
29 Apr 2025

सेंसेक्स-निफ्टी की जबरदस्त ओपनिंग

    मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत ग्रीन ज़ोन में हुई. बीएसई सेंसेक्स करीब 400 अंकों की छलांग के साथ खुला और 80,661.31 तक पहुंच गया, वहीं निफ्टी 120 अंकों की बढ़त के साथ 24,442.25 पर ट्रेड करता दिखा.

इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स में तेजी

    बाजार की शुरुआती रफ्तार में IndusInd Bank (2%) और Tata Motors (1.82%) सबसे आगे रहे. इन शेयरों में भारी डिमांड देखी गई.

रिलायंस ने फिर दिखाया दम

    Reliance Industries के शेयर में आज भी 1.60% की तेजी दर्ज हुई. सोमवार को भी इस शेयर ने 5% से अधिक की छलांग लगाकर बाजार को मजबूती दी थी.

मिडकैप शेयरों की मजबूत चाल

    Bandhan Bank (4.14%), Mazgaon Dock (3.80%), और UCO Bank (3.52%) जैसे मिडकैप शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया.

स्मॉलकैप में भी दिखी जबरदस्त तेजी

    स्मॉलकैप कैटेगरी में PNB Housing (9.52%) और RPG Life (8.92%) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और तेजी के सितारे बने.

IGL ने भी पकड़ी रफ्तार

    Indraprastha Gas Limited (IGL) के शेयर में लगभग 3% की तेजी देखी गई, जो एनर्जी सेक्टर में निवेशकों का भरोसा दर्शाती है.

सोमवार की तेजी का असर मंगलवार को भी जारी

    बीते दिन बाजार में सेंसेक्स 1005 अंक और निफ्टी 289 अंक चढ़ा था, जिसका सकारात्मक असर मंगलवार की ओपनिंग पर भी दिखा.

More Stories