सेंसेक्स-निफ्टी में आई बड़ी गिरावट, कोरोना के केसों से फिर सहमा शेयर बाजार


Anvi Shukla
27 May 2025

फिर लौट आया कोरोना का डर

    देश में कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बाद शेयर बाजार में डर का माहौल बन गया है, निवेशक हुए सतर्क.

शेयर बाजार की खराब शुरुआत

    मंगलवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 800 अंक और निफ्टी 200 अंक से ज्यादा गिरकर लाल निशान में पहुंच गया.

सेंसेक्स ने गवाई रफ्तार

    BSE सेंसेक्स 82,176.45 से गिरकर 81,303 के करीब पहुंच गया, शुरुआती कुछ मिनटों में ही आई बड़ी गिरावट.

निफ्टी भी हुआ कमजोर

    एनएसई निफ्टी 25,001 से फिसलकर 24,769 तक गिरा, निवेशकों की चिंता बढ़ी और बाजार में बेचवाली हावी रही.

मिडकैप और स्मॉलकैप भी नहीं बचे

    FirstCry, Emcure, GICRE, RatGain और Sagility जैसे शेयरों में 4% से 7% तक की गिरावट देखने को मिली.

इन शेयरों ने सबसे ज्यादा गंवाया

    Tata Motors, NTPC, M\&M और TCS जैसे लार्जकैप शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली, निवेशकों को बड़ा नुकसान.

सोमवार को बाजार ने किया था धमाका

    सप्ताह की शुरुआत में बाजार में जबरदस्त तेजी थी, लेकिन मंगलवार को निवेशकों को झटका लगा.

एशियन बाजार भी दिखे कमजोर

    जापान, हांगकांग और कोरिया के बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा.

एक्सपर्ट्स की राय – घबराएं नहीं

    हालांकि कोरोना के मामले बढ़े हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है, डरने की जरूरत नहीं.

भारत में कोरोना केस फिर से बढ़े

    दिल्ली में 104 एक्टिव केस, देश में मरीजों की संख्या 1000 के पार, कई राज्यों ने जारी की एडवाइजरी.

More Stories