100 और 200 के आएंगे नए नोट, पुरानों का क्या होगा?
RBI जारी करेगा नए नोट
RBI 100 और 200 के नए नोट जारी करेगा, जिन पर नव नियुक्त RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे.
कैसी होगी नए नोट की डिजाइन?
RBI के मुताबिक नए नोट की डिजाइन और रंग मौजूदा 100 और 200 के नोट जैसा ही होगा.
पुराने नोटों का क्या होगा?
RBI ने बताया कि नए नोटों के बाजार में आने के बाद भी पुराने 100 और 200 के नोट चलते रहेंगे। ये सभी वैध मुद्राएं होंगी।
नए गवर्नर बने संजय मल्होत्रा
संजय मल्होत्रा RBI के नए गवर्नर बने हैं। उन्होंने बीते दिसंबर में पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह ली है।
क्यों छपेंगे नए नोट?
नव नियुक्त गवर्नर के पदभार संभालने के बाद नए नोट निकलना RBI की नियमित प्रक्रिया है। क्योंकि सभी नोटों पर गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं। गवर्नर बदलने पर ये प्रक्रिया दोहराई जाती है.