4 दिन में 5 लाख FASTag एनुअल पास, NHAI ने छापे करोड़ों
वार्षिक टोल पास का जबरजस्त फायदा
यह सुविधा NHAI और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा संचालित टोल प्लाजा पर कारों, जीपों और वैन के लिए उपलब्ध है.
NHAI का नया रिकॉर्ड
सिर्फ 4 दिनों में NHAI ने 5 लाख से ज्यादा FASTag आधारित वार्षिक पास जारी किए और ₹150 करोड़ का राजस्व अर्जित किया.
सबसे आगे तमिलनाडु
तमिलनाडु ने सबसे ज्यादा पास खरीदे, इसके बाद कर्नाटक और हरियाणा का स्थान रहा.
टोल प्लाजा पर सबसे ज्यादा लेनदेन
तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश ने वार्षिक FASTag पास का सबसे ज्यादा उपयोग किया.
₹3,000 का वार्षिक पास
कार, जीप और वैन के लिए यह पास सिर्फ ₹3,000 में उपलब्ध है.
वैधता और लिमिट
यह पास एक साल तक या 200 यात्राओं तक मान्य रहेगा. इसके बाद सामान्य FASTag मॉडल लागू होगा.
नई गाड़ियों के लिए नियम
सिर्फ चेसिस नंबर पर बने FASTag पर पास एक्टिवेट नहीं होगा, इसके लिए वाहन नंबर अपडेट करना जरूरी है.
खरीदने का तरीका
राजमार्ग यात्रा ऐप, NHAI/MoRTH वेबसाइट या अधिकृत FASTag पोर्टल से खरीदा जा सकता है.
पेमेंट ऑप्शन
UPI, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से भुगतान संभव है. FASTag वॉलेट बैलेंस का उपयोग नहीं किया जा सकता.
जबरदस्त बचत
औसतन 200 ट्रिप्स पर ₹10,000 खर्च होते हैं, लेकिन वार्षिक पास से यह खर्च सिर्फ ₹3,000 होगा. इससे करीब ₹7,000 तक की बचत होगी.