MobiKwik के IPO ने मचाई तबाही, पहले दिन 5 गुना हुआ सब्सक्राइब


Gyanendra Tiwari
11 Dec 2024

MobiKwik का IPO

    11 दिसंबर बुधवार को MobiKwik का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ.

1 घंटे में फुल सब्सक्राइब हुआ IPO

    11 दिसंबर को IPO खुलने के एक घंटे के भीतर ही MobiKwik का IPO पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया.

1 दिन में 5 गुना सब्सक्रिप्शन

    वहीं, दिन खत्म होते-होते MobiKwik के IPO को 5 गुना सब्सक्राइब किया गया.

तेजी से बढ़ रहा ऑनलाइन पेमेंट

    भारत के तेजी से बढ़ते ऑनलाइन भुगतान बाजार में मजबूत विकास संभावनाओं को देखते हुए निवेशकों ने MobiKwik पर दांव लगाया.

आज कितने लोगों ने किया सब्सक्राइब

    NSE के आंकड़ों के अनुसार, शेयर बिक्री में 1.18 करोड़ शेयरों के मुकाबले 5.80 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं.

रिटेल इनवेस्टर्स ने 19.63 गुना सब्सक्राइब किया

    रिटेल इनवेस्टर्स के हिस्से को 19.63 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 4.85 गुना सब्सक्राइब किया गया.

कब हो सकती है लिस्टिंग

    18 दिसंबर को शेयर बाजार में MobiKwik के IPO की लिस्टिंग हो सकती है.

IPO का प्राइस बैंड

    मोबिक्विक के IPO का प्राइस बैंड 265-279 रुपये है. इस प्राइस बैंड के तहत निवशक बोली लगा सकते हैं.

कितना पैसा जुटाएगी MobiKwik

    आईपीओ के जरिए MobiKwik 572 करोड़ रुपये का जुटाने का लक्ष्य रखा है.

क्यों दिखा रहे हैं निवेशक दिलचस्पी

    भारत में फिनटेक प्लेटफॉर्म की ग्रोथ को देखते हुए इसके आईपीओ में लोग दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

More Stories