सिगरेट, खैनी और गुटका बनाने वाली कंपनी के शेयर हुए धड़ाम
Gyanendra Tiwari
03 Dec 2024
शेयरों में गिरावट
एक खबर ने ध्रुमपान और सिगरेट बनाने वाली कंपनियों के शेयरों को हिला दिया है.
बढ़ सकती है GST
खबर है कि सिगरेट और तम्बाकू पर जीएसटी 28 से बढ़कर 35 परसेंट हो सकती है.
जीएसटी काउंसिल की बैठक
21 दिंसबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक होनी है. उससे पहले मंत्रियों के समूह ने तम्बाकू प्रोडक्ट्स पर 28 से 35 फीसदी जीएसटी लागने की सिफारिश की है.
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
इस खबर की वजह से तम्बाकू के प्रोडक्ट बनाने वाली कई कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई.
ITC के शेयर में गिरावट
इसी में से एक कंपनी है ITC. इसके शेयरों में गिरावट देख गई है.
कितना गिरे ITC के शेयर
3 दिसंबर को आईटीसी के शेयर 4.65 फीसदी गिरकर 472.55 पर बंद हुए.
इस कंपनी के शेयर भी गिरे
Godfrey Phillips India Ltd के शेयरों में भी गिरावट देखी गई. 3 दिसंबर को इसके शेयर 1.58 फीसदी गिरकर 5,666 रुपये के स्तर पर बंद हुए.
जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा फैसला
तम्बाकू के प्रडोक्ट पर जीएसटी बढ़ेगी या नहीं इस पर अंतिम फैसला जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा.
शेयरों में भूचाल
हालांकि, उससे पहले जीएसटी बढ़ाने की सिफारिश ने तम्बाकू प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में भूचाल ला दिया है.