भारत-पाक तनाव से धड़ाम हुआ पाकिस्तान का शेयर बाजार, निवेशकों के मुंह लटके


Ritu Sharma
02 May 2025

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव

    23 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में एक बार फिर तल्खी आ गई है. इस तनाव का असर सीधे तौर पर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर दिखा.

शेयर बाजार में 7,100 अंकों की भारी गिरावट

    भारत-पाक टकराव के बीच पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज का KSE-100 सूचकांक 7,100 अंक यानी करीब 6% गिरा. 30 अप्रैल को बाजार में एक ही दिन में 3,545 अंकों की गिरावट आई और यह 111,326.57 पर बंद हुआ.

प्रमुख कंपनियों के शेयर भी धड़ाम

    LUCK, ENGROH, UBL, PPL और FFC जैसे बड़े स्टॉक्स में भारी बिकवाली देखी गई. अकेले इन कंपनियों के शेयरों ने KSE-100 इंडेक्स को 1,100 से ज्यादा अंक नीचे खींच लिया.

भारत की रणनीतिक प्रतिक्रिया के असर

    भारत ने आतंकवादी हमले के जवाब में सिंधु जल संधि स्थगित कर दी, अटारी ICP को बंद किया और उच्चायोगों में स्टाफ घटाया. इसके अलावा सेना को जवाबी कार्रवाई के लिए स्वतंत्र अधिकार दिए गए.

नियंत्रण रेखा पर तनाव चरम पर

    भारतीय सेना ने कुपवाड़ा और पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी का सटीक जवाब दिया. एलओसी पर लगातार बढ़ती गतिविधियों को लेकर सैन्य अधिकारियों के बीच हॉटलाइन पर बात भी हुई.

पाकिस्तान ने मांगा अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप

    पाकिस्तान के अमेरिका स्थित राजदूत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कश्मीर को 'अंतरराष्ट्रीय संघर्ष क्षेत्र' बताते हुए वाशिंगटन से मध्यस्थता का अनुरोध किया.

2 मई को बाजार में हल्की रिकवरी

    2 मई को बाजार ने 2.5% की रिकवरी दिखाई और 2,785 अंक बढ़कर 114,119 पर बंद हुआ. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुधार अस्थायी है जब तक भारत-पाक के बीच कूटनीतिक रिश्ते सामान्य नहीं होते.

More Stories