वित्त मंत्रालय ने बताया, 50 रुपये के सिक्के क्यों नहीं होंगे जारी?


Sagar Bhardwaj
09 Jul 2025

नहीं जारी होगा 50 का सिक्का

    वित्त मंत्रालय ने कहा कि 50 रुपये का सिक्का जारी नहीं किया जाएगा.

बताया कारण

    मंत्रालय ने कहा कि जनता ने भारी सिक्कों की तुलना में हल्के नोटों को पसंद किया है.

सर्वे का दिया हवाला

    वित्त मंत्रालय ने इसके पीछे RBI के 2022 के एक सर्वे का हवाला दिया है.

सर्वे का रिजल्ट

    सर्वे के मुताबिक लोग वजन, आकार और स्पष्ट पहचान की कमी के कारण इन्हें उपयोग में कम पसंद करते हैं.

50 का सिक्का विचाराधीन नहीं

    मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल 50 का सिक्का विचाराधीन नहीं है.

क्यों उठी थी मांग

    दरअसल, कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी कि कि 50 रुपए के नोट में स्पर्शनीय विशेषताओं की कमी है.

दृष्टिबाधितों को समस्या

    याचिका में कहा गया था कि इससे दृष्टिबाधितों को इससे पहचानने में समस्या होती है.

17 सितंबर को अगली सुनवाई

    मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी.

More Stories