शेयर बाजार में भूचाल नहीं 'बूम', 5 मिनट में 7 लाख करोड़ का बंपर फायदा
बाजार खुलते ही आई जबरदस्त तेजी
BSE Sensex ने सिर्फ 5 मिनट में 1250 अंकों की छलांग लगाई और 74,421.65 तक पहुंच गया.
निवेशकों की दौलत में ₹7 लाख करोड़ की बढ़ोतरी
पिछले दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को निवेशकों की संपत्ति 389.25 से बढ़कर 396.11 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची.
BSE Market Cap ने बनाया नया रिकॉर्ड
तेजी के साथ BSE का मार्केट कैप 396 लाख करोड़ रुपये के पार गया.
लार्जकैप शेयरों की तूफानी रफ्तार
Tata Motors, HDFC Bank, Titan, Adani Ports और Reliance के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली.
गिरावट के बाद वापसी से निवेशकों में खुशी
सोमवार की गिरावट से घबराए निवेशकों ने मंगलवार की तेजी से राहत की सांस ली.
निफ्टी ने भी दिखाई मजबूती
सिर्फ सेंसेक्स ही नहीं, निफ्टी ने भी हरे निशान में शुरुआत करते हुए पॉजिटिव ट्रेंड दिखाया.
एक्स्पर्ट्स की राय - तेजी बनी रह सकती है
एनालिस्ट्स का मानना है कि मार्केट में यह तेजी अगले कुछ सत्रों तक बनी रह सकती है, निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए.