सीएनजी कार में भूलकर भी न करें ये काम, मुसीबत में पड़ सकती है जान
India Daily Live
22 Mar 2024
कार के अंदर नहीं करें धू्म्रपान
सीएनजी कार में कभी भी धूम्रपान नहीं करना चाहिए. धूम्रपान से आग लगने और हादसा होने का खतरा रहता है.
ओवर स्पीड से बचें
सीएनजी कारों को कभी भी ओवरस्पीड में नहीं चलाना चाहिए. ऐसा करने से फिलिंग वॉल टूट सकता है. इससे आग भी लग सकती है.
न लगाएं चाइनीज किट
सीएनजी किट कभी भी अनाधिकृत जगहों से नहीं लगवानी चाहिए. आपको इटालियन या भारतीय सीएनजी किट ही लगवानी चाहिए.
पूरा न भरें टैंक
सीएनजी टैंक को कभी भी पूरा फुल नहीं कराना चाहिए. गर्मी के दिनो में तो दो या तीन तिहाई ही टैंक फुल कराना चाहिए.
स्पार्क प्लग कराएं चेक
आपको अपनी सीएनजी कार का स्पार्क प्लग हमेशा चेक कराते रहना चाहिए. सीएनजी कंपैटेबल स्पार्क प्लग का यूज आपको करना चाहिए.
ऑटो स्विच मोड का करें इस्तेमाल
कार में इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉडयूल होना चाहिए. यह पेट्रोल और सीएनजी मोड को चेंज करता है. कार पेट्रोल से स्टार्ट होती है और फिर सीएनजी में स्विच हो जाने से इंजन की लाइफ बढ़ती है.
सीएनजी फिलिंग के समय इंजन रखें बंद
सीएनजी फिलिंग के समय आपको हमेशा इंजन बंद रखना चाहिए.
धूप में न करें पार्क
सीएनजी कार को धूप में पार्क करने से बचना चाहिए. कोशिश करें की छाया में ही कार पार्क करें.
कराते रहें मेंटीनेंस
सीएनजी कारों का मेंटीनेंस आपको नियमित रूप से कराना चाहिए. अन्यथा दुर्घटना की संभावना रहती है.