इन कारणों से लगती है कार में आग, रहें सावधान
India Daily Live
31 Mar 2024
लग जाती है आग
अक्सर गर्मियों में चलती कार में आग लग जाती है. कार में आग लगने के कई सारे कारण होते हैं.
शार्ट सर्किट भी है एक कारण
कार में आग लगने के कारणों में शॉर्ट सर्किट सबसे प्रमुख है.
अनऑथराइज्ड सेंटर सर्विस कराना
जब हम किसी अनऑथराइज्ड सेंटर से सर्विस कराते हैं तो वहां मौजूद अनट्रेंड मैकेनिक कार में कई बार तार खुले छोड़ देते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट की संभावना बढ़ जाती है.
सीएनजी किट
अगर आप किसी अनऑथराइज्ड सेंटर से सीएनजी किट लगवाते हैं तो आपकी कार आग का गोला बन सकती है.
फ्यूल लीकेज
कार में फ्यूल लीकेज के कारण आग लगने के ज्यादातर हादसे होते हैं. एलपीजी की कारों में यह संभावना काफी हद तक अधिक होती है.
अधिक पावर का म्यूजिक सिस्टम
कार में आपको ज्यादा पावर का म्यूजिक सिस्टम नहीं लगवाना चाहिए.इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है.
न करें ये काम
अगर कार में आग लग जाए तो तुरंत वहां से बाहर निकल जाएं. आग से कार में कार्बन मोनोऑक्साइड भर सकती है. इस कारण वहां से बाहर आ जाएं.
न खोलें बोनट
आग लगने पर कार का बोनट न खोलें. कार का बोनट खोलने से आग को ऑक्सीजन मिल सकती है और यह पूरी कार में फैल सकती है.
न लगवाएं लोकल एक्सेसरीज
कार में लोकल एक्सेसरीज न लगवाएं. लोकल एक्सेसरीज लगवाने से आग लगने का खतरा हो सकता है.