टाटा ने अगस्त 2025 में तोड़ा बिक्री रिकॉर्ड, कंपनी हो गई गदगद


Reepu Kumari
01 Sep 2025

अगस्त 2025 में कुल बिक्री

    टाटा मोटर्स ने अगस्त 2025 में 73,178 यूनिट्स बेचे, जो पिछले साल अगस्त के 71,693 यूनिट्स से ज्यादा है.

घरेलू बिक्री का हाल

    घरेलू बाजार में कंपनी ने 68,482 यूनिट्स बेचीं, जो अगस्त 2024 की तुलना में 2% कम रही.

कमर्शियल व्हीकल्स का दमदार प्रदर्शन

    सीवी सेगमेंट की बिक्री 10% बढ़कर 29,863 यूनिट्स रही. इसमें घरेलू बिक्री 6% बढ़ी और इंटरनेशनल बिक्री में 77% की बड़ी छलांग देखने को मिली.

हेवी ट्रकों की बिक्री में इजाफा

    एचसीवी ट्रकों की बिक्री 5% बढ़कर 7,451 यूनिट्स तक पहुंच गई.

लाइट और मीडियम व्हीकल्स की ग्रोथ

    आईएलएमसीवी सेगमेंट में बिक्री 15% बढ़कर 5,711 यूनिट्स हो गई.

छोटे कमर्शियल व्हीकल्स की डिमांड

    पिकअप और कार्गो सहित एससीवी की बिक्री 4% बढ़कर 10,742 यूनिट्स दर्ज की गई.

एमएचएंडआईसीवी सेगमेंट की बढ़त

    मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलाकर 14,667 यूनिट्स रही, जो पिछले साल से ज्यादा है.

यात्री वाहन बिक्री में गिरावट

    पीवी सेगमेंट की कुल बिक्री 3% घटकर 43,315 यूनिट्स रह गई. घरेलू बिक्री 7% कम हुई, हालांकि इंटरनेशनल पीवी बिजनेस ने 573% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की.

ईवी बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड

    अगस्त 2025 में टाटा मोटर्स ने 8,540 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जो अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है और पिछले साल से 44% ज्यादा है.

More Stories